ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप
कंपनी में रकम निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति ने कई लोगों से लाखों रुपये की रकम ऐंठ ली। तहरीर देने पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस मामले में प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कुंडा थाना पुलिस को दिए हैं।
काशीपुर कुंडा थाने के ग्राम मिस्सरवाला निवासी इमरान पुत्र युनुस ने अपने अधिवक्ता अब्दुल सलीम के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि अगस्त, 2024 को उसके घर बाजपुर के ग्राम गुमसानी निवासी रहमत अली पुत्र अली बख्श आया। उसने खुद को रनलीव कंपनी का मालिक बताते हुए कहा है कि उसकी कंपनी में ऑनलाइन निवेश करने पर कई गुना मुनाफा होता है। इस बात पर विश्वास कर उसने रहमत अली द्वारा बताए गए क्यूआर कोड पर अपने और पत्नी के खाते से विभिन्न तिथियों में रकम ट्रांसफर कर दी। उनके अलावा रहमत ने सलीम, अब्दुल कादिर, क्रांति, नरगिस, गुलाम अहमद, आसिफ, शहजाद अली, मुशाहिद हुसैन, मंतशा, किफायत आदि से करीब 20-25 लाख रुपये की रकम ऐंठ ली।
काफी समय बाद रुपये वापस मांगने पर रहमत ने रकम मांगने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उसका काम ही ठगी करने का है। पीड़ितों ने एसएसपी को तहरीर भेजी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर जसपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कुंडा थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार