खडिय़ा खदानों में गड़बड़ी की शिकायत पर होगी कार्रवाई -डीएम भटगांई ने अधिकारियों के साथ खदानों का किया निरीक्षण
बागेश्वर। जिला प्रशासन की सख्ती के चलते खडिय़ा संचालकों में खलबली मची है। जिला एवं तहसील एंटी इलीगल माइनिंग फोर्स खडिय़ा खदानों का स्थलीय निरीक्षण कर मानकों की जांच पड़ताल कर रही है। इस सिलसिले में शनिवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विकास खण्ड कपकोट के रीमा खनन क्षेत्रों का दौरा किया। कई खडिय़ा खुदानों का स्थलीय निरीक्षण कर उनके मानकों की पड़ताल की तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को हिदायत देते हुए खडिय़ा खदानों के मानकों की बारीकी से जांच करने एवं गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खडिय़ा खदानों में पैनी निगरानी रखते हुए अवैध अतिक्रमण व खनन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा उच्च न्यायालय के आदेश को धरातल पर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा इस पर लापरवाही कतई भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने मौके पर भूवैज्ञानिक, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला खान अधिकारी एवं एसडीएम को खनन खदानों के मानकों का बारीकी से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि खडिय़ा खदान में गड़बड़ी मिलने पर खडिय़ा संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी करवाई अमल में लायी जाए। इससे पूर्व शुक्रवार देर शाम को भी जिलाधिकारी ने जिला एंटी इलीगल माइनिंग फोर्स के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, जिला खान अधिकारी नाजिया हसन, एसडीओ तनुजा परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर