अल्मोड़ा=भैसियाछाना बिकास खंड के कालीगाड दस किलोमीटर पानी लाइन ध्वस्त-
बीस पहले कालीगाड पतलचौरा दस किलोमीटर पानी लाइन जल निगम के द्बारा बनाईं गई कुछ दिनो के बाद ये कालीगाड पतलचौरा पानी लाइन ग्राम पंचायत लिगुडता के अधीन आयी।
इस दस किलोमीटर पानी लाइन में कभी कुछ न कुछ परेशानियां होती रहती हैं साल छै महिने में पानी लाइन का टूटना व बरसात के कारण ध्वस्त होना आम बात है। गांव वाले एकत्रित होकर जैसे तैसे पानी की लाइन की मरम्मत करके पानी अपने अपने घरों तक पहुंचा पाते हैं। इतनी लंबी दस किलोमीटर पानी लाइन के लिए शासन प्रशासन ने न कभी मरम्मत के लिए पैसा दिया और न कभी आपदा के समय इस पाइप लाइन के लिए कोई धन राशि ।
पांच दिनों से कालीगाड पतलचौरा पानी लाइन ध्वस्त होने के कारण बालम सिह बानी समाजिक कार्यकर्ता व किसन राम के द्धारा गांव वालों एकत्रित करके चार पांच दिन श्रम दान करके ध्वस्त पानी की लाइन की मरम्मत करके गांव वालों तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया।। गांवों वालों का कहना है शासन प्रशासन एक तरफ घर घर नल घर जल की योजना की बातें करती है। लेकिन कालीगाड पतलचौरा दस किलोमीटर पानी लाइन के हालात को देखते हुए लगता है इन गांवों घर घर नल घर घर जल की योजना का कितना लाभ मिल रहा है। जिल निगम बिभाग के द्धारा जांच पड़ताल होनी चाहिए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान