जमीनी विवाद को लेकर मांगी थी, किसान से बीस करोड़ की रंगदारी-
रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर निवासी एक किसान से पुराने जमीनी विवाद को लेकर बीस करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। सोमवार को अपने कार्यालय में मामले का खुलास करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि झकझोर फार्म शिमला पिस्तौर निवासी फरुख अहमद ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया था कि कुछ दिन पूर्व एक युवक ने उसे फोन कर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले की छानबीन के लिए रुद्रपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना बगवाड़ा चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल को सौंपी गई।
साथ ही एसओजी को भी जांच पड़ताल के लिए लगाया गया। जांच के लिए एसओजी और पुलिस ने रंगदारी के लिए किए गए फोन नंबर के संबंध में जानकारी जुटाई। जिसमें पुष्टि हुई कि रंगदारी के लिए फोन ग्राम ग्वारी गोटिया हरिहर भारूवा पोस्ट पचपेड़ा थाना बहेड़ी जिला बरेली यूपी निवासी सिद्धू उर्फ प्रभजोत सिंह ने किया था। जिसके आधार पर सिद्धू को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में सिद्धु ने रंगदारी की बात कबूली। एसएसपी ने बताया कि सिद्धू और फरूख के बीच पुराना जमीनी विवाद भी चल रहा है जिसके चलते रंगदारी मांगी गई थी। सिद्धू के पास से रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी