अल्मोड़ा…ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा आपसी झगड़े में कर दी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह शराब पीने का आदि है, मेहनत मजदूरी कर उससे जो पैसे मिलते है, शराब में उड़ा देता है। पत्नी व बच्चें भी साथ नही रहते है। बीते 23 अगस्त की करीब 11 बजे आरोपी खीम सिंह अपने कमरे में पहुंचा तो उसने अपने कमरे का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। साथ ही एक व्यक्ति (राकेश जोशी) उसके बैड में सो रहा था। जिसे उसने उठने के लिए कहा तो वह व्यक्ति उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा तथा उसके गाल मे दो थप्पड मार दिये। जिससे गुस्से मे आकर बाहर से पत्थर लाकर मृतक राकेश जोशी के सिर व चेहरे पर मारा तो वह उसके कमरे से भागकर सड़क पर चला गया और सिर पकड़कर बीच सडक मे बैठ गया।

एसएसपी ने बताया कि घटना के दौरान आरोपी ने उसके चेहरे एवं सिर पर पत्थर से कई वार किये। जिस दौरान मृतक का राकेश जोशी का मोबाईल जो वही पर गिर गया था जिसे आरोपी ने छिपा दिया था और हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर को गौशाला की तरफ फेंक दिया, वारदात को अंजाम देते वक्त पहनी कमीज जिसमें खून लगा हुआ था कमरे रख दी थी और म़ृतक के फोन को बबलेश्वर मन्दिर नदी के किनारे पत्थरो के बीच मे छिपा दिया था।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119