uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। चकरपुर स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी कई सौगातों का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाली महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध है। महिलाओं के लिए आयु सीमा घटाए जाने से प्रदेश की अधिक संख्या में बुजुर्ग महिलाओं को लाभ मिलेगा।

देहरादून में चलेंगी 10 पिंक ई-बसें

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत उत्तराखंड को मिलने वाली 137 इलेक्ट्रिक बसों में से देहरादून में संचालित होने वाली 100 बसों में 10 बसें महिलाओं के लिए पिंक ई-बस के रूप में समर्पित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से इस सुविधा का विस्तार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून में सनसनीखेज वारदात : पत्नी के गले पर पाटल से वार कर हत्या, नशे में था आरोपी पति

महिला स्वरोजगार योजना का ऋण ढाई लाख रुपये

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने महिला स्वरोजगार योजना के तहत रियायती बैंक ऋण की सीमा दो लाख से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार मांगने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बनाना है।

सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे हाईटेक टॉयलेट

महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और अन्य आवश्यक स्थानों पर आधुनिक हाईटेक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इनमें स्वच्छता के साथ महिलाओं की निजता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

चकरपुर में बहनों ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी

रक्षाबंधन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी और संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभ लेने वाला वर्ग नहीं, बल्कि नेतृत्व करने और रोजगार देने वाली शक्ति के रूप में आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 3 लाख 9 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं से लखपति दीदी से आगे बढ़कर करोड़पति बनने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया।

नंदा गौरा योजना से लेकर स्वयं सहायता समूहों तक पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, महिला हेल्पलाइन 181 और वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बीमारी से परेशान सीबीसीआईडी के दरोगा ने फांसी के फंदे से दी जान

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से महिला समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। देहरादून में प्रदेश के सभी 13 जिलों के उत्पादों की बिक्री के लिए 13 केंद्र स्थापित किए जाने का भी निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार आगे भी लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने कहा, “मैं एक भाई के रूप में हमेशा अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।”

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री मोहिनी पोखरिया, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119