uttarakhand-सड़क पर मौत बनकर बैठा था बाघ–बग्गा-54 में 17 वर्षीय युवक को दबोचा, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। बग्गा-54 क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाघ के हमले से सनसनी फैल गई। सड़क किनारे घात लगाकर बैठे बाघ ने घर लौट रहे 17 वर्षीय युवक पर अचानक हमला कर दिया। बाघ युवक को खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगा, लेकिन युवक की चीख-पुकार सुनकर पीछे से आ रहे राहगीरों ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाकर बाघ के चंगुल से उसे छुड़ा लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ग्राम बग्गा-54 निवासी ईश्वर सिंह बिष्ट (17) पुत्र खुशाल सिंह बिष्ट शुक्रवार दोपहर न्यूरिया बाजार से घर लौट रहा था। बग्गा-सुरपुड़ा मार्ग पर सुरई रेंज के कंपार्टमेंट संख्या 47-56 के पास पहुंचते ही घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से युवक संभल नहीं पाया और बाघ उसे खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

युवक की चीख सुनकर कुछ दूरी पर चल रहे राहगीरों ने तत्काल शोर मचाया और बाघ को खदेड़ने का प्रयास किया। लोगों के हौसले के आगे बाघ युवक को छोड़कर घने जंगल में चला गया। इसके बाद राहगीरों ने घायल युवक को संभाला और तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

सूचना पर बग्गा वन चौकी से वन दरोगा राजू दास मौके पर पहुंचे। राहगीरों की सहायता से घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक के शरीर पर बाघ के हमले से गहरे घाव बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सुरई वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। रेंजर ने बताया कि घटनास्थल पर वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल और आसपास के रास्तों पर आवाजाही के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में बाघ की दहशत बढ़ गई है।

मौके पर डिप्टी रेंजर सुंदरलाल वर्मा, राजू दास, राहुल कुमार, सुखविंदर सिंह सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119