सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हल्द्वानी स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सांसद के आवास पर ब्रह्माकुमारी संस्थान से पधारी बहन ने उन्हें रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

इस अवसर पर बहन जी ने परमात्मा के दिव्य संदेश और पवित्रता के संकल्प रूपी राखी के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

सांसद अजय भट्ट ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और पवित्रता बनी रहे। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना निरंतर मजबूत हो तथा सभी लोग मिल-जुलकर देश और समाज की प्रगति में योगदान दें।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119