uttarakhand-देहरादून में सनसनीखेज वारदात : पत्नी के गले पर पाटल से वार कर हत्या, नशे में था आरोपी पति

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा कथित तौर पर पत्नी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रामजी लाल ने गुस्से में आकर पाटल से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय आरोपी नशे में था और घटना के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

पुलिस के अनुसार, रामजी लाल मूल रूप से अयोध्या, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। करीब तीन महीने पहले वह काम की तलाश में देहरादून आया था। यहां वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मोहनी रोड स्थित किराए के कमरे में रह रहा था। पति-पत्नी दोनों राजमिस्त्री का काम करते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन पत्नी ने रामजी लाल से काम पर जाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्नी पर पाटल से हमला कर दिया।

मृतका की बहन सोनू पाल के मुताबिक, इससे पहले पति-पत्नी के बीच किसी तरह के बड़े विवाद या मारपीट की जानकारी नहीं थी। हालांकि, उन्होंने बताया कि रामजी लाल नशे का आदी था और घटना की सुबह भी उसने नशा किया हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना की परिस्थितियों के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119