UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद
–वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक, सीमा शुल्क विभाग को सौंपा गया जब्त माल
खटीमा। नेपाल सीमा से तस्करी कर वाहन के जरिए अवैध रूप से भारत लाए जा रहे 7.5 कुंतल चीनी अखरोट को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एसएसबी ने जब्त अखरोट और वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए खटीमा स्थित सीमा शुल्क कार्यालय के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को नेपाल सीमा क्षेत्र मेलाघाट में एसएसबी को सूचना मिली कि नेपाल से तस्करी कर चीनी अखरोट भारत लाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसएसबी के कंपनी कमांडर निरीक्षक मोहर सिंह ने विशेष नाका एवं गश्ती दल का गठन किया।
गश्ती दल निर्धारित क्षेत्र में निगरानी कर रहा था, तभी एक कार तेज गति से आती दिखाई दी। एसएसबी के जवानों ने वाहन का पीछा किया। इस दौरान चालक अशोक फार्म स्थित लीची बाग के पास कार छोड़कर फरार हो गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें और आसपास के क्षेत्र में कुल 75 बोरे, यानी करीब 7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद हुए। कुछ बोरे वाहन के अंदर रखे थे, जबकि कुछ पास के खेत में फेंके गए थे।
एसएसबी के जवानों ने वाहन और बरामद अखरोट को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खटीमा स्थित सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया। फरार चालक की पहचान और मामले में आगे की कार्रवाई के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा