पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से बाधित सड़क मार्ग में फँसी एम्बूलेन्स को निकालने सड़क पर उतरे अल्मोड़ा पुलिस के जवान
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा।आज भिकियासैंण चौकी क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण भिकियासैंण- जैनल रोड पर भूस्खलन से काफी मलवा और पत्थर सड़क पर आ गये थे और सड़क मार्ग बाधित हो गया था, जिससे भिकियासैंण की तरफ से मरीज को लेने आ रही 01 एम्बुलेन्स सड़क बाधित होने के कारण फँसी हुयी थी।

चौकी प्रभारी भिकियासैंण मदन मोहन जोशी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचकर स्वयं व पुलिस बल के साथ पत्थरों को हटाकर फँसी एम्बुलेन्स को निकाला गया तत्पश्चात जेसीबी को मौके पर मगाकर सड़क मार्ग पर आये बड़े-बडे पत्थरों व मलवा को हटवाया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त- डीएम ने दिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा
डूंगरपुर में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच