अल्मोड़ा…महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
नगर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है जहां बीते शुक्रवार को एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला नगर के दुगालखोला क्षेत्र का है जहां एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुगालखोला निवासी सुनीता बिष्ट 42 पत्नी गणेश बिष्ट बीते शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपने बच्चों से रेस्टारेंट से खाने पकाने के लिए तेल लाने की बात कहते हुए कमरे से निकली। आधे घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह वापस कमरे में नहीं लौटी तो पति व बच्चें उन्हें ढूढ़ने रेस्टोरेंट में पहुंचे। जहां सुनीता दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद परिजन व आसपास के लोग महिला को अस्पताल लेकर जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल महिला द्वारा आत्महत्या क्यों की गई इसके कारण का पता नहीं चला है मृतका का पति गणेश बिष्ट वर्तमान में टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष हैं। और पूर्व में वह क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। मृतका की एक बेटी व एक बेटा है। महिला के इस कदम से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-अंकिता भंडारी हत्याकांड : तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका -जमानत याचिकाएं खारिज
uttarakhand-बाड़ेछीना में तेंदुए का आतंक -ग्रामीण पर हमला, स्कूटी सवार का 50 मीटर तक किया पीछा