इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का न्यायिक सेवा में चयन -विद्यालय ने किया भव्य अभिनंदन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/काठगोदाम। इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस (जे) परीक्षा में सफलता हासिल कर न्यायिक सेवा में चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित कर रुचिका को सम्मानित किया गया।

अपने पिता खजान भट्ट के साथ विद्यालय पहुंचीं रुचिका का संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक बल्यूटिया, अध्यक्ष डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रमुख (योजना) आयुषी बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर और उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा ने स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -साइबर अपराध पर बैंकों को 15 दिन का अल्टीमेटम -हर जिले में तैनात करने होंगे नोडल अधिकारी

हेड गर्ल से न्यायिक सेवा तक का प्रेरणादायक सफर

रुचिका भट्ट वर्ष 2014 में इसी विद्यालय की हेड गर्ल रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह विद्यालय की बास्केटबॉल टीम की सक्रिय सदस्य भी थीं। कभी इसी परिसर में रहकर उन्होंने अपने भविष्य के सपने संजोए थे और आज न्यायिक सेवा में चयनित होकर उसी विद्यालय में लौटना उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा। उनकी सफलता ने विद्यालय के विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, 12 घायल

विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के सूत्र

अभिनंदन समारोह के दौरान रुचिका ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव और उपयोगी सुझाव साझा किए। साथ ही लक्ष्य के प्रति एकाग्रता, नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर मेहनत को सफलता का आधार बताया।

इस अवसर पर रुचिका ने विद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण भी किया और शिक्षा, खेलकूद तथा सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के क्षेत्र में विद्यालय की प्रगति की सराहना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दून घाटी में सीलिंग की सरप्लस जमीन की खरीद-फरोख्त पर हाईकोर्ट की रोक, रजिस्ट्री न करने के निर्देश

कार्यक्रम का संचालन शैक्षणिक समन्वयक मनमोहन जोशी ने किया।

रुचिका भट्ट की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय होने के साथ ही वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119