UK-फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पाने का आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

यमकेश्वर के बिथ्याणी स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में फर्जी और कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति पाने के आरोपी डॉ. उमेश त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यमकेश्वर थाना पुलिस ने आरोपी को 12 नवंबर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकिंग...एक पल का हादसा, जिंदगी भर का दर्द ---अनियंत्रित स्कूटी तीन फीट नीचे गिरी, सिर दीवार से टकराने पर होटल कर्मी की मौत

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने यमकेश्वर थाने में तहरीर देकर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी के खिलाफ फर्जी और कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के मामले में कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  200 की रफ्तार, दीवार से टकराई कार -टक्कर में उखड़ गया इंजन, 22 वर्षीय युवक की जिंदा जलकर मौत

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने निष्पक्ष और प्रभावी जांच के निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष यमकेश्वर अरविंद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाए और आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र की। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हल्द्वानी में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप -ABVP प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी डॉ. उमेश त्यागी (49) का पूर्व पता मुरादनगर, जिला गाजियाबाद और वर्तमान पता बादलपुर, जिला गौतमबुद्धनगर (नोएडा), उत्तर प्रदेश है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119