अल्मोड़ा: महिला से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक निजी अस्पताल के दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा । यहां महिला से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक निजी अस्पताल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।और अस्पताल के डॉक्टर खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है । कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि एक महिला ने बीते दिवस पुलिस में शिकायत दी कि वह नगर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिये गई और महिला डॉक्टर ने उसे कुछ टेस्ट लिखे, महिला के अनुसार इस टेस्ट के लिये उससे इजाजत भी नही ली गई। महिला ने आरोप लगाया कि पहले तो एक महिला कर्मचारी ने उसका टेस्ट किया और बाद में एक पुरूष कर्मचारी भी वहां आ गया और उसके साथ छेड़खानी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के एक निजी चिकित्सालय के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर अल्मोड़ा पुलिस ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और उसके 2 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर पर जो आरोप लगे हैं। उसकी जांच की जा रही है। मामला गत 24 अगस्त का बताया जा रहा है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि यहां पर उसकी एचएसजी जांच (ट्यूब के जरिए गर्भाशय की जांच) उसकी इजाजत के बगैर कर दी। यही नही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी जांच पुरुष कर्मचारी ने की। महिला ने शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि यह जांच महिला कर्मचारी द्वारा की जाती है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर अस्पताल के डॉक्टर और दो कर्मचारियों के खिलाफ महिला की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल और दो कर्मचारियों के खिलाफ धारा 354, 509 और 34 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।व दो कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि डॉक्टर पर जो आरोप महिला ने लगाए हैं। उसकी जांच की जा रही है। वही नगर मे चर्चा भी है कि जो अस्पताल के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस को अपनी डिग्री नहीं दिखा पाये फिलहाल मामले की जांच जारी है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार