हाईकोर्ट में सरकार के पक्ष की पैरवी के लिये एक अपर महाधिवक्ता, चार उप महाधिवक्ता, एक स्थायी अधिवक्ता व चार वाद धारकों की नियुक्ति

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाईकोर्ट में सरकार के पक्ष की पैरवी के लिये एक अपर महाधिवक्ता, चार उप महाधिवक्ता, एक स्थायी अधिवक्ता व चार वाद धारकों की नियुक्ति की गई है । न्याय विभाग के सचिव नरेंद्र दत्त की ओर से मंगलवार को जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार अमरेंद्र प्रताप सिंह को अपर महाधिवक्ता बनाया गया है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

जबकि अमित भट्ट, शेर सिंह अधिकारी, विनोद कुमार जैमिनी, मेनका त्रिपाठी को उप महाधिवक्ता, अतुल बहुगुणा को स्थायी अधिवक्ता, सिद्धार्थ बिष्ट, मीना बिष्ट, संगीता भारद्वाज व शिवाली जोशी को ब्रीफ होल्डर बनाया गया है । इनमें से अमित भट्ट व सिद्धार्थ बिष्ट पहले भी सरकारी अधिवक्ता रह चुके हैं । हाईकोर्ट में भाजपा के पिछले कार्यकाल से ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता शासन से सम्बंधित मुकदमों की पैरवी के लिये तैनात हैं ।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119