आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बाल वाटिका के संदर्भ में सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
द्वाराहाट। ब्लॉक संसाधन केंद्र द्वाराहाट में सपोर्ट टू प्राइमरी कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बाल वाटिका के संदर्भ में सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी डी एल आर्य तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी दया बेलवाल द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी द्वारा बाल वाटिका कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया तथा प्रशिक्षण को सुनियोजित तरीके से करने तथा इसका लाभ प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी दया बेलवाल द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से स्कूल पूर्व शिक्षा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल पर अपना विचार रखें सुगमकर्ता ललित मोहन आर्य, उमेश चंद्र पांडे और मंगला देवी सुपरवाइजर बाल विकास परियोजना द्वारा प्रशिक्षण के महत्व प्रशिक्षण पर विस्तृत रूप से चर्चा परिचर्चा की तथा प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर चार्ट बनाकर उनका प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही समस्त प्रतिभागियों को बाल वाटिका अभ्यास पुस्तिका द्वारा बच्चों को शिक्षण कराने पर बल दिया। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण साहित्य वितरित किए गए। इस अवसर पर लीला अधिकारी, पाना देवी, गीता आर्या आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-महिला दरोगा को थप्पड़ मारने और पिस्टल तानने का आरोप, एसओजी सिपाही सस्पेंड
विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
UK-पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत -एक युवक की मौत, चार घायल