प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी के ससुरालियों से की मारपीट
रुद्रपु। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने उसके ससुरालियों से जमकर मारपीट की। मारपीट में बेटी का पति सहित सास और ननद घायल हो गईं। मामलें में पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। शक्तिफार्म के गांव तिलियापुर निवासी करन कुमार पुत्र मुन्ना प्रसाद ने बताया कि एक साल पहले उसने पड़ोस में रहने वाली पलक देवी पुत्री सुनील चौहान से प्रेम विवाह किया था। विवाह करने के बाद से ही उसके ससुराली उससे रंजिश रखने लगे। रंजिश के चलते उन्होंने कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी।
आरोप लगाया कि एक नवंबर की दोपहर गांव के ध्रुव चौहान, सुरेंद्र चौहान, विक्की, रिक्की, गौरी शंकर, रवि चौहान, संजय चौहान, पंकज चौहान, वीरेंद्र चौहान, अमन चौहान और चंद्र देवी धमकी देते हुए उसके घर में घुसे और उसकी मां चनवा देवी और बहन रेखा कुमारी को लाठी-डंडों से पीटा। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। दो नवंबर को फिर उससे और उसकी दूसरी बहन प्रीति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। हमले में दोनों लोग घायल हो गए। आरोप लगाया कि आरोपी उसके माता-पिता को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं, जिससे परिवार काफी डरा हुआ है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार