बिना ट्यूशन के हाईस्कूल के छात्र अनिमेष खत्री को राज्य में मिला 25वां स्थान
हेमचन्द्र लोहनी संवाददाता खैरना
गरमपानी (नैनीताल)। राइका रातीघाट के दसवी के छात्र अनिमेष खत्री ने हिंदी 93,अग्रेंजी 93,गणित 95,विज्ञान 96, सामाजिक विज्ञान 64, मल्टीस्कैलिग 93 अंकों के साथ 470 अंक प्राप्त कर 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। पिता प्रहलाद सिंह खत्री और माता पूनम खत्री खैरना में व्यवसायी है।अनिमेष ने बताया कि वह बिना ट्यूशन के घर पर पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। वह रोजना 1 घंटा ऑनलाइन पढ़ाई के साथ 3 घंटो तक पढ़ाई करता था।
अनिमेष की प्राथमिक शिक्षा स्कॉलर होम भुजान से हुई है। स्कॉलर होम के प्रधानाचार्य हेमचंद्र लोहनी ने बातचीत में बताया कि अनिमेष बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छा था अनिमेष की इस उपलब्धि से स्कॉलर्स होम परिवार मैं खुशी का माहौल है और आशा करता है कि आगे भी अनिमेष क्षेत्र तथा स्कूल का नाम रोशन करेगा विद्यालय प्रबंधन अनिमेष खत्री को सम्मानित करेगा जिससे स्कूल में पढ़ने वाले अन्य छात्र छात्राओं को प्रेरणा मिल सके समस्त विद्यालय प्रबंधन इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग