आंचल ब्रांड के घी में 10 रुपए से लेकर 80 हजार रुपए तक की छूट का किया ऐलान
-15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व तक घी के दामों में मिलेगी भारी छूट
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने स्वाधीनता दिवस से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व तक आंचल घी के दामों में 10 रूपये से लेकर 80 हजार रुपए तक की छूट देने का निर्णय लिया है।
उक्त जानकारी देते हुए दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि दुग्ध संघ ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व तक घी के दामों में भारी छूट करने का ऐलान करते हुए बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ ने आंचल ब्रांड के घी के दामों में 10 रुपये से लेकर 80000 रुपए तक की छूट देने का निर्णय लिया है, जिसके तहत एक किलो घी के दामों में 10रुपये की छूट दी जाएगी, जबकि 10 किलो एक मुस्त लेने पर 100 रुपये तथा 2000 लीटर एक साथ लेने पर 80000 रुपए की छूट दी जाएगी, उन्होंने बताया कि उक्त छूट की सूचना के बाद से विपणन प्रभारी संजय भाकुनी को बड़े-बड़े ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं, उन्होंने बताया कि इस बार दुग्ध संघ राज्य में रिकॉर्ड तोड़ घी की बिक्री करेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा