Uttarakhand- पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर KFC समेत छह बड़े रेस्तरां सील

खबर शेयर करें 👉

देहरादून, 27 नवंबर। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने के मामले में देहरादून के राजपुर रोड स्थित केएफसी के एक आउटलेट समेत छह बड़े रेस्तरां को सील कर दिया है। बोर्ड ने यह कार्रवाई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-रामनगर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार -पांच महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने शुक्रवार को बताया कि संबंधित छह रेस्तरां को करीब एक महीने पहले पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर 25 नवंबर को सभी प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर -आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ेगा

उन्होंने बताया कि सीलिंग की कार्रवाई से पहले बोर्ड के निर्देश पर इन प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई थी।

कार्रवाई की जद में आए प्रतिष्ठानों में केएफसी (सेफ्योर फूड इंडिया), मोजो रेस्टो बार एवं पार्टी लाउंज, लाइफस्टाइल (प्लेबॉय), लेवल वन रेस्टो, एएस 4 इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और डियाब्लो रेस्टोरेंट एंड बार शामिल हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119