आपसी रंजिश में पूर्व पार्षद की फावड़े से काटकर नृशंस हत्या,भारी तादात में पुलिस फोर्स तैनात
आपसी रंजिश को लेकर पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी की सरेशाम फावड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद हत्या को अंजाम देने वाले ने आलाकत्ल समेत कोतवाली पहुंच खुद को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
जानकारी के मुताविक पूर्व नगर पालिका के दो वार सभासद व बाद में नगर निगम बनने के बाद एक वार पार्षद एवं पार्षद संघ के अध्यक्ष रह चुके काशीपुर मोहल्ला कानूनगोयान निवासी विपिन शर्मा उर्फ पप्पी को बुधवार की दोपहर बाद उनके घर से मां काली मंदिर जाने वाली सड़क व मां बालसुन्दरी देवी के नगर स्थित मंदिर के पास मोड़ पर कुछ लोगों ने बीच सड़क पर फावड़े से ताबड़तोड वार कर उनके शरीर के कई हिस्से शरीर से अलग कर दिये। बताया जाता है कि घटना के समय पूरी सड़क पर सन्नाटा छा गया। बाद में इस मामले में घटना स्थल के पास का ही रहने वाला व मोहल्ला कानूनगोयान निवासी टेकचंद नामक व्याक्ति ने आलाकत्ल समेत कोतवाली पहुंच आत्मसमर्पण कर दिया।
एसपी अभय सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। हत्या करने वाले का नाम टेकचंद बताया गया है। हत्या के पीछे क्या कारण थे इस पर पुलिस की मृतक पूर्व पार्षद के परिजनों से पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पायेगा। उधर पूर्व पार्षद की हत्या की खबर शहर में फैलते ही घटना स्थल व फिर बाद में पोस्टमार्टम हाउस पर भारी भीड़ जमा हो गई। विभिन्न राजनीतिक सामाजिक व नगर निगम के पार्षद मौके पर पहुंचे हुए थे। वहीं सीओ वंदना वर्मा तथा कटोराताल पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं जहां साक्ष्य एकत्र किये हैं। उघर, एसपी अभय सिंह ने बताया कि टेकचंद ने हत्या किन कारणों से की, उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस कई पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए घटना स्थल के आसपास भारी तादात में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा