थार में बैठाकर फ्लैट दिखाने के बहाने सोसायटी के उपाध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप
रुद्रपुर। एक युवती ने मेट्रोपॉलिस वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार को सौंपी तहरीर में युवती ने कहा कि वह सोसायटी में ही रहने वाले विक्रांत फुटेला के भाई के फ्लैट में रहती थी। इसके चलते उसकी विक्रांत फुटेला से जान-पहचान हो गयी। कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से अपने फ्लैट को बदलकर किराए पर लेना चाह रही थी। इसके चलते उसने विक्रांत फुटेला से सम्पर्क किया जिनके कालोनी में ही 8-10 फ्लैट हैं।
कहा कि फ्लैट दिखाने के सिलसिले में पिछले 2-3 दिनों से विक्रांत फुटेला उसे अपने निवास पर बुला रहा था। कहा कि विगत 30 अप्रैल को रात्रि आठ बजे विक्रांत फुटेला उसके फ्लैट पर आया और उसे अपनी जीप (थार) में बैठाकर फ्लैट दिखाने के बहाने रुद्रपुर शहर में ले गया। इस दौरान विक्रांत फुटेला ने उसके साथ छेडछाड़ की और जबरदस्ती शराब पीने का दबाव बनाया। बाद में वापस सोसायटी में आने पर उसके साथ अश्लील हरकतें कर जोर-जबरदस्ती का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश