गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

खबर शेयर करें 👉

गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में यूपीएससी और राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम 12 माह तक प्रतिमाह चार हजार रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

केंद्र के समन्वयक प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के पात्र लाभार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। केंद्र में नियमित कक्षाओं के साथ मॉक टेस्ट, शैक्षणिक परामर्श और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से अब तक 50 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए वार्षिक आय

अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्नातक के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रवेश के समय उनका स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के लाभार्थियों के लिए योजना के निर्धारित पात्रता नियम लागू होंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की प्रवेश वेबसाइट https://hnbgudaceadmission.samarth.edu.in/index.php पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी जानकारी के लिए [email protected] पर ई-मेल भी किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119