Uttarakhand-यात्री बेहाल, बसें नदारद -हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर अव्यवस्था का आलम

खबर शेयर करें 👉

–दीवाली के बाद महानगरों को लौटने वालों की उमड़ी भीड़, बसें पड़ी कम, महंगे किराये पर टैक्सी पकड़ने को मजबूर हुए यात्री

हल्द्वानी। दीवाली का त्योहार खत्म होते ही हल्द्वानी में यात्रियों की भीड़ ने परिवहन व्यवस्था की पोल खोल दी। बुधवार को रोडवेज स्टेशन पर बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी मची रही। हालात ऐसे रहे कि घंटों इंतजार करने के बाद भी कई यात्रियों को बसों में जगह नहीं मिल पाई। ट्रेनों में लंबी वेटिंग और निजी बसों में सीटें फुल होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मां की डांट से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान -परिवार में पसरा मातम

दीवाली का अवकाश समाप्त होने के बाद बुधवार से नौकरीपेशा लोगों ने दिल्ली, देहरादून समेत अन्य महानगरों की ओर लौटना शुरू कर दिया। वहीं, भाई दूज मनाने के लिए सुबह से ही महिलाओं की भी बड़ी संख्या में रोडवेज स्टेशन पर आमद होने लगी। यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने से बसों की उपलब्धता कम पड़ गई। बस के स्टेशन पर पहुंचते ही सीटों के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो जाती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नशे की गिरफ्त में उत्तराखंड! अब सरकारी अस्पतालों में भर्ती कर होगा इलाज -खुलेंगे स्पेशल एडिक्शन वार्ड

कई यात्री दो से तीन घंटे तक बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सीट नहीं मिल सकी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने आनन-फानन में वर्कशॉप से अतिरिक्त बसें मंगाकर विभिन्न रूटों पर रवाना कीं। इससे दिन के समय दिल्ली और देहरादून जाने वाले यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिली।

हालांकि, शाम होते-होते पर्वतीय क्षेत्रों से यात्रियों की आमद बढ़ने के साथ ही बसों की कमी फिर मुसीबत बन गई। सीट नहीं मिलने पर कई यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। इसके लिए उन्हें सामान्य से अधिक किराया भी चुकाना पड़ा। त्योहार के बाद यात्रियों की बढ़ी संख्या के मुकाबले पर्याप्त बसों की व्यवस्था नहीं होने से परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119