धारदार हथियार से प्रहार करने वाला जीजा गिरफ्तार-
हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते जीजा ने साले को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया था, अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार को मोहित कश्यप पुत्र किशन निवासी राजेंद्रनगर राजपुरा ने थाना आकर स्वयं के जीजा राजकुमार पुत्र धर्मपाल निवासी कुष्ठ आश्रम के पास राजपुरा ने धारदार हथियार से चोट पहुंचाने के संबंध में तहरीर दी। उक्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने &24 आईपीसी एक्ट के तहत राजकुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक मुनव्वर हुसैन प्रभारी चौकी राजपुरा के सुपुर्द की गई।
इस दौरान विवेचना, बयान चिकित्सक, मेडिकल रिपोर्ट, बयान पीडि़त, बयान गवाह आदि के आधार पर अभियुक्त राजकुमार पुत्र धर्मपाल निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, राजपुरा को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम