हल्द्वानी निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में मिला अज्ञात शव-
-इससे पूर्व भी मिल चुके हैं दो शव-
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव प्रेम सिनेमा हॉल के सामने निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि इससे पहले भी उक्त भवन में दो शव मिल चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। निर्माणाधीन भवन बहुचर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी का बताया जा रहा है। अज्ञात व्यक्ति के शरीर का ऊपरी भाग नीला पड़ा हुआ है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े भी नहीं थे। बताया गया कि अक्सर इस तरह की क्रिया दम घुटने और गला दबाने के बाद होती है। आसपास के लोगों का कहना है की इस कॉम्प्लेक्स में बैठकर लोग नशा और स्मैक सेवन करते हैं, लेकिन कोतवाली से चंद कदम दूरी पर यह जगह होने के बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगती है। काफी लंबे समय से बन रहे निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में अभी तक इसमें दो शव पहले भी मिल चुके हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में ले लिया है। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया कि अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 40 साल के आसपास प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि लाश को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा। पुलिस का कहना है कि उक्त निर्माणाधीन भवन में काफी बड़े गड्ढे हैं, हो सकता है कि शायद व्यक्ति की उसमें गिरने के कारण मौत हुई हो। लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम