महिला से छेड़छाड़ में नामजद आरोपी गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। खटीमा के एक गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को सौंपी तहरीर में युवक ने कहा कि सुबह लगभग साढ़े तीन बजे उसकी मां घर के बरामदे मे सोई थी। उस समय वह अपने कमरे में सोया था। तभी किसी ने बरामदे का चैनल खटखटाया तो उसकी मां ने लाइट ऑनकर चैनल खोलकर देखा कि सुबह के समय कौन आया है। तभी आरोपी जबरन घर में घुस आया और उसकी मां के साथ छेडछाड़ करने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

विरोध करने पर आरोपी ने उसकी मां के साथ मारपीट की। इस दौरान शोर होने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने रतन सिंह के खिलाफ धारा 323, 354,504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119