UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर । ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में कक्षा 12वीं की छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दिनेशपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, छात्रा रुद्रपुर के एक स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ती है। सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान कॉलोनी के गेट के पास उसका एक परिचित युवक मिला। युवक ने उसे स्कूल छोड़ने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

आरोप है कि युवक छात्रा को शांति विहार की ओर जाने वाले रास्ते पर एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119