पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में घास काटने गई 54 वर्षीय महिला की गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। पैर फिसलने से महिला करीब 300 मीटर नीचे पत्थरों पर जा गिरीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकालकर घर पहुंचाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार, हादसा पंतशेरा ग्राम पंचायत के मझगांव का है। मृतका की पहचान राधा देवी (54), पत्नी स्वर्गीय जगत सिंह, निवासी मझगांव के रूप में हुई है। बताया गया कि राधा देवी 12 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे मल्ली ओरड़ क्षेत्र में घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। नीचे पत्थरों पर गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों के साथ चलाया रेस्क्यू अभियान

हादसे की सूचना दोपहर करीब दो बजे धर्म सिंह ने एसएसबी को दी। इसके बाद सीमा चौकी सुनखोली के बीओपी कमांडर उप निरीक्षक अजय कुमार को घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल स्ट्रेचर के साथ जवानों की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध

मौके पर पहुंचे एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खाई से शव को बाहर निकाला। दुर्गम इलाका और कठिन रास्ता होने के कारण शव को गांव तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था। हालांकि, जवानों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से शव को सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

ग्रामीणों की मदद के लिए आगे आए जवान

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही बल के जवान जरूरत पड़ने पर स्थानीय लोगों की सहायता भी करते हैं। राधा देवी की मौत के बाद शव को खाई से निकालने और घर तक पहुंचाने में जवानों ने ग्रामीणों का सहयोग किया। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119