महिला की मौत पर मायके वालों के आते ही बहू का शव छोड़ भागे ससुराली

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। महिला की मौत होने पर मायके वाले पहुंचे तो ससुराल वाले बुधवार को जिला अस्पताल में बहु का शव छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व महिला ने एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि रामपुर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों से कुछ गलती हुई और उन्होंने कुछ रकम देकर समझौता कर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद महिला को रुद्रपुर के जिला अस्पताल लेकर आए तो महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ से सामान लेने आए चालक का ट्रक में मिला शव -परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

गुलरभोज निवासी निवासी युवती की शादी चार साल पूर्व मिलक जिला रामपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती की बहन ने बताया कि 20 अक्तूबर को उनकी बहन ने रामपुर जिले के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि चिकित्सकों के गलत उपचार के कारण उसकी बहन की हालत खराब होने लगी। आरोप है कि इस दौरान उसके ससुराल वालों ने अस्पताल से कुछ रकम लेकर समझौता कर लिया। इसके बाद अस्पताल वालों ने विवाहिता को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां हालत खराब होने पर ससुराल वाले विवाहिता को रुद्रपुर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बुधवार को उन्हें पता चला कि रुद्रपुर जिला अस्पताल में उसे मृत अवस्था में है। इस सूचना पर वह अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। आरोप था कि यहां ससुराल वाले उन्हें देखकर मौके से भाग गए। महिला की मौत की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119