उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
हल्द्वानी। गौलापार में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक पर सवार संजय कार्की उछलकर सड़क किनारे नहर में जा गिरा। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार एक पुरुष, महिला और बच्चा भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे स्टेडियम रोड पर खेड़ा गौलापार की ओर जा रही एक बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। एक बाइक पर सुल्ताननगरी, गौलापार निवासी संजय कार्की (पुत्र जय सिंह कार्की) सवार था।
टक्कर के बाद नहर में जा गिरा युवक
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि संजय कार्की उछलकर सड़क किनारे नहर में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार पुरुष, महिला और बच्चे को भी चोटें आईं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद संजय कार्की का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल कर्मचारियों की एआई कार्यशाला शुरू