UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल
हल्द्वानी। साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब बिना ओटीपी के ही बैंक खातों से लाखों रुपये साफ हो रहे हैं। मुखानी थाना क्षेत्र में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विमल कुमार लोहनी के बैंक खाते से 2,37,999 रुपये निकल गए। हैरानी की बात यह है कि रकम कटने से पहले उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी तक नहीं आया।
आरके टेंट हाउस के पास रहने वाले विमल कुमार लोहनी को खाते से रकम कटने का संदेश मिला तो उनके होश उड़ गए। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलते ही वह सकते में आ गए। पीड़ित के मुताबिक, आमतौर पर खाते से लेनदेन होने पर ओटीपी प्राप्त होता है, लेकिन इस बार बिना किसी ओटीपी के ही खाते से हजारों नहीं, बल्कि करीब 2.38 लाख रुपये निकल गए।
बिना ओटीपी निकली रकम, पुलिस ने शुरू की जांच
खाते से बड़ी रकम निकलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मुखानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि खाते से रकम किस तरह निकाली गई और इस साइबर ठगी के पीछे कौन शामिल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल कर्मचारियों की एआई कार्यशाला शुरू
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक -नीलकंठ धाम में लिया आशीर्वाद