UKNews-हवालबाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो -रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला
अल्मोड़ा। हवालबाग मार्ग पर बुधवार देर रात एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक दानेश्वर प्रसाद (34), निवासी आईसीआर कॉलोनी, हवालबाग, वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू टीम ने आवश्यक उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो का दरवाजा काटकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर मौजूद उनके पिता और अन्य परिजनों की उपस्थिति में उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए बेस अस्पताल, अल्मोड़ा भेजा गया।
रेस्क्यू अभियान में एलएफएम किशन सिंह, एफएस डीवीआर हरि अधिकारी, एफएम मोसिम अली, प्रेम सिंह, प्रियांशु कुमार और दीपक मार्छाल शामिल रहे। टीम की तत्परता से वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल कर्मचारियों की एआई कार्यशाला शुरू
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक -नीलकंठ धाम में लिया आशीर्वाद
अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज
उत्तराखंड : खाई में गिरा आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल