UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिला बदर किए जाने के बावजूद जिले की सीमा में लौटना एक आरोपी को भारी पड़ गया। बनभूलपुरा पुलिस ने गौला पार्किंग के पास चेकिंग के दौरान जिला बदर आरोपी वसीम उर्फ चिंगाडू को कथित तौर पर 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल कर्मचारियों की एआई कार्यशाला शुरू

बनभूलपुरा कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि 16 अक्टूबर को वसीम उर्फ चिंगाडू पुत्र इस्लाम, निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नंबर-24 बनभूलपुरा को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खाई में गिरा आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल

पुलिस के अनुसार, बीते बुधवार रात एसआई मनोज यादव टीम के साथ गौला पार्किंग के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, जिस पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान जिला बदर आरोपी वसीम उर्फ चिंगाडू के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 नशीले इंजेक्शन बरामद होने का दावा किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119