परिवहन निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर भी एस्मा लागू
देहरादून। राज्य सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल पर छह माह के लिए एस्मा लागू कर दी है। ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल की चेतावनी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने यह आदेश किया। दरअसल, चार दिन पहले ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल में रोडवेज के चालक और परिचालक भी शामिल हो गए थे, जिससे दो दिन तक जनजीवन प्रभावित हो गया था।
वार्ता के बाद हड़ताल खत्म होने के बाद आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने हिट एंड रन कानून वापस न लेने पर फिर से हड़ताल की चेतावनी दी है। अब सरकार ने एहतियात के तौर पर परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों की हड़ताल छह माह के लिए प्रतिबंधित कर दी है। सरकार का मानना है कि परिवहन सेवा आवश्यक सेवाओं में है, जहां हड़ताल किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। विदित है कि इससे पहले राज्य सरकार 22 दिसंबर को सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा लागू कर चुकी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी