पहाड़गंज स्थित एक होटल में सीएजी में तैनात अधिकारी ने फंदा लगाकर जान दी
नई दिल्ली । पहाड़गंज स्थित एक होटल में सीएजी में कार्यरत एक अधिकारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 48 वर्षीय जयप्रकाश अपने परिवार के साथ आरके पुरम इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। जयप्रकाश भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद सीएजी ऑफिस में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पद पर तैनात थे। 10 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे जयप्रकाश रोज की तरह की ऑफिस जाने के लिए निकले थे। वह ऑफिस पहुंचे और दोपहर में ही घर पर जरूरी काम होने की बात कहकर निकाल गए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। 5 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें फोन किया, तो फोन बंद मिला।
इसके बाद परिजनों ने ऑफिस में संपर्क किया, तो पता चला कि वह काफी देर पहले ही जा चुके हैं। लगातार फोन बंद होने पर परिजनों ने आरके पुरम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो देर रात उन्हें होटल से जयप्रकाश का शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिजनों को बताया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 नवंबर की रात को होटल के स्टाफ ने सूचना दी थी कि एक मेहमान कमरे का गेट नहीं खोल रहे हैं। इसके बाद पुलिस दमकल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से कमरे का गेट तोड़ा गया तो कमरे में जयप्रकाश फंदे से लटके हुए मिले।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी