घर में किसी बात को लेकर कहासुनी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव क्षेत्र में युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वैलेजाली लॉज में रहने वाले 19 वर्षीय राजा पुत्र केवल कारों का डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। बताया जा रहा है पारिवारिक कलह के चलते उसके घर में अक्सर विवाद होता रहता था, रविवार रात भी उसके घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
सोमवार सुबह वह खाना खाकर घर के छत पर चला गया। इस बीच उसने लोहे की ऐंगल के सहारे छत पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजन छत पर पहुंचे तो राजा का शव झूलता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम में एक पोस्ट भी अपलोड की है। जिसमें लिख गया है कि मैं जा रहा हूं, आपस में लडऩा मत। इधर इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन