राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में रक्षिता जोशी ने एथलेटिक्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट की रक्षिता जोशी ने देहरादून में चल रहे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर 14 बालिका वर्ग में ऊंची कूद में गोल्ड मेडल जीतकर पिथौरागढ़ गंगोलीहाट का नाम रोशन किया है ।गंगोलीहाट की रक्षिता जोशी के पिता रमेश जोशी मां रेणुका जोशी शिक्षा विभाग में कार्यरत है।
रक्षिता इससे पहले पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी है । रक्षिता वर्तमान में वीर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिथौरागढ़ में कक्षा नौ की छात्रा है । रक्षिता की इस उपलब्धि पर जिला युवा कल्याण विभाग, खंड शिक्षा अधिकारी गणेश ज्याला , अशोक गुशाई , शिक्षा अधिकारी अशोक जुकारिया सहित विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक