धारचूला में बादल फटने से भारत और नेपाल सीमा पर अफरा तफरी मची

खबर शेयर करें 👉

धारचूला। शुक्रवार की रात बादल फटने से भारत और नेपाल सीमा पर अफरा तफरी मची है। नेपाल में भारी नुकसान की खबर है। पहाड़ों से भारी मात्रा में जगह-जगह मलबा गिरा है। भारत के खोतिला के प्रेमनगर में काली नदी में बनी झील से घर जलमग्न भी हो गए हैं। पुल भी ढह गया है। कुछ लोगों के लापता होने की भी सूचना है। फिलहाल प्रशासन की तरफ से बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

हेलीकॉप्टर से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। चम्पावत जिले के मैदानी इलाकों में भी शुक्रवार की रात जोरदार वर्षा हुई है। वर्षा का यह सिलसिला शनिवार की सुबह तक जारी रहा। बनबसा में वर्षा के चलते शारदा एवं हुड्डी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जल भराव हुआ है। टनकपुर में भी आज सुबह पांच बजे से वर्षा कुछ देर क लिए झमाझम वर्षा हुई। पर्वतीय इलाकों में भी आज सुबह कहीं कहीं गरज चमक के साथ आंशिक बूंदाबांदी हुई। आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन के लिए सुचारू है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119