स्कूल पढ़ने गई छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रविंद्र जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा लापता हो गयी। पीड़ित परिवार ने खोजबीन के बाद पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है। रविंद्र नगर की रहने वाली प्रिया देवी ने बताया कि आठ सितंबर को सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी पुत्री 16 वर्षीय पुत्री रविंद्र जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने के लिए गयी थी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र ऋषि कुमार भी पढ़ता है। उसने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब उसका पुत्र ऋषि कुमार अपनी बहन के स्कूल गया तो वह कक्षा में नहीं थी। इस दौरान जब टीचर से जानकारी ली तो पता चला कि वह स्कूल ही नहीं आई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

उसके बाद उसका पुत्र घर आ गया और घर पर भी उसकी पुत्री नहीं पहुंची। उसने संभावित जगहों पर अपनी बेटी की तलाश भी की, लेकिन कहीं नहीं मिली। उसने पुलिस को इसके लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119