बागेश्वर…पंखे में लटककर विवाहिता ने जान दी

खबर शेयर करें 👉


बागेश्वर। कपकोट पुलिस क्षेत्र के तहत एक विवाहिता ने मंगलवार देर शाम पंखे में लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बेटी बनी ढाल --घर में घुसे गुलदार पर कंबल डाल बचाई पिता की जान

ग्राम बाछम हाल कपकोट शिवालय वार्ड निवासी 50 साल की सरस्वती देवी पत्नी प्रताप सिंह ने मंगलवार की देर शाम घर के अंदर लगे पंखे में लटककर अपनी जान दे दी। भवन स्वामी भाष्कर कपकोटी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। उन्होंने दुपट्टे के सहारे पंखे पर लटकी महिला को नीचे उतारा। परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद रात में ही परिजन पहुंचे और पंचनामा भरा गया। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119