बागेश्वर…पुलिस ने पकड़ा 17 लाख रुपये का सोना, जांच शुरू

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस का चेकिंग अभियान तेज हो गया है। बैजनाथ पुलिस ने 17 लाख रुपये की लागत का सोना पकड़ा है। 231.66 ग्राम सोने के आभूषण बने थे। पुलिस ने जेवरात को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले पुलिस ने दो लोगों को लाखों की नगदी के साथ पकड़ा था। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही जनपद के समस्त थाना स्तर पर गठित पुलिस, एसएसटी, एफएसटी टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों, बैरियरों, जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले व्यतियों एवं वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में थाना बैजनाथ पुलिस टीम मंगलवार की शाम गरुड़ स्थित पंचास तिराहे पर वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग चल रही थी। इसी बीच एक ब्यक्ति जो पीठ पर बैग लगाए हुए पैदल पैदल गरुड़ बाजार की ओर आ रहा था।आचार संहिता व संदिग्धता के मद्देनजर पूछताछ के साथ बैग चेक किया गया। उसके पास से कुल 231.66 ग्राम के सोना जेवरात बरामद हुए। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

पकड़े गए व्यक्ति से बरामद सोना जेवरात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर तथा वैध प्रमाण नहीं दिया गया, जिस पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता नियम से अवगत कराते हुए बरामद सोना जेवरात को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में एसआई जीवन सिंह सामंत, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, राजेश भट्ट तथा विजय अधिकारी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119