ठगी के आरोपी की जमानत खारिज -25 फरवरी 2023 से जेल में है आरोपी
नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार की अदालत ने बेरोजगार युवाओं की सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी जेल रोड तिराहा हीरानगर मुखानी निवासी रितेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोपी 25 फरवरी के 2023 से न्यायिक अभिरक्षा में जेल में है। आरोपी के रितेश पांडे के खिलाफ 3 मई 2022 को मल्लीताल कोतवाली में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जैंती में संविदा में कार्यरत कर्मचारी कविता मेहरा ने रिपोर्ट लिखाई कि आरोपी के सहयोगी नवीन जोशी को वह जानती थी और उसी ने रितेश पांडे के शासन-प्रशासन में पकड़ होने का दावा करते हुए उसे सरकारी नौकरी दिलाने में सक्षम बताया। जिसके बाद रिपोर्टकर्ता ने रितेश पांडे के खाते में 3 फरवरी 2021 को 6.5 लाख रुपये डाले। इसके अलावा उसके कई रिश्तदारों व परिचितों ने भी आरोपी के खाते में लाखों रुपये डाले।
आरोपी को पुलिस ने 25 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था और न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसकी जमानत पहले ही खारिज कर दी थी। जिसके बाद अब आरोपी की जमानत जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश हुई थी। जिसका विरोध करते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील शर्मा ने तर्क रखा कि आरोपी ने बड़ी संख्या लोगों के साथ ठगी की है और अब तक 12 गवाह कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं जबकि अभी कई गवाह पेश होने हैं। आरोपी को जमानत मिलने पर वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। इस आधार पर कोर्ट ने आरोपी की जमानत खारिज कर दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग