उत्तराखंड…देहरादून के निजी कॉलेज में तिलक-कलावा पर रोक का आरोप —बजरंग दल का हंगामा; प्राचार्य हटाने का आश्वासन

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के माथे से तिलक हटवाने और हाथों से कलावा उतरवाने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में कॉलेज प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराने और प्राचार्य को हटाने का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी

छात्रों का आरोप है कि तिलक लगाकर और हाथ में कलावा बांधकर कॉलेज पहुंचे छात्रों को ड्रेस कोड का हवाला देते हुए रोक दिया गया। उनसे तिलक और कलावा हटाने के लिए कहा गया। आरोप है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर कॉलेज आने से मना करने की चेतावनी भी दी गई तथा कुछ छात्रों की अनुपस्थिति भी दर्ज कर दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद

घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के जिला संयोजक अमन स्वेडिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। उन्होंने तिलक और कलावा को सनातन धर्म की आस्था और परंपरा का प्रतीक बताते हुए किसी भी प्रकार की रोक का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के माथे पर तिलक लगाया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

संगठन के पदाधिकारियों ने कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। बजरंग दल का दावा है कि अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और प्राचार्य को हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

उल्लेखनीय है कि हाल ही में देहरादून के एक अशासकीय विद्यालय में भी तिलक लगाने को लेकर इसी तरह का विवाद सामने आया था।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119