उत्तराखंड…टनकपुर में ठेली व्यवसायी की संदिग्ध मौत —जगन्नाथ चौराहे पर मिला अचेत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। टनकपुर में विगत दिवस एक ठेली व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जगन्नाथ चौराहे के पास अचेत अवस्था में मिले व्यवसायी को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-विद्युत पोल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत का आरोप -विभाग ने लीकेज से किया इनकार

मृतक की पहचान 43 वर्षीय सलीम उर्फ बादल, निवासी बीसलपुर (पीलीभीत, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत -हादसे के बाद गदरपुर में पलटी कार

स्थानीय लोगों के अनुसार सलीम पिछले करीब आठ वर्षों से टनकपुर में ठेली लगाकर अपना जीवनयापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119