उत्तराखंड…खर्च के लिए पैसे मांगे तो पति ने तीन बार कहा ‘तलाक’, पत्नी को बच्चों समेत घर से निकाला

खबर शेयर करें 👉

-सहसपुर में महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का भी आरोप

देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में घर के खर्च के लिए पैसे मांगना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि पति ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर भाभी व मां के सामने तीन बार ‘तलाक’ बोलकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों में विवाद -तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

कोतवाल सहसपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि पीड़िता की शादी करीब नौ वर्ष पहले आबिद पुत्र स्व. बसीर के साथ हुई थी। दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं।

महिला के अनुसार, 26 जून की सुबह करीब 11:30 बजे उसने पति से घर के खर्च के लिए पैसे मांगे। इस पर पति ने मायके से पैसे लाने को कहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला ने उसी दिन थाना सहसपुर में शिकायत दर्ज कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत की जानकारी मिलने के बाद पति ने अपनी भाभी गुलिस्ता और मां रफीला के सामने तीन बार ‘तलाक-तलाक-तलाक’ कहकर उसे तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह दोनों बच्चों के साथ अपने मायके चली गई।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। बच्चों के भविष्य को देखते हुए वह लंबे समय तक सब कुछ सहती रही, लेकिन अब तीन तलाक देकर घर से निकाले जाने के बाद उसने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119