हरिद्वार में अवैध तरीके से रह रही बंग्लादेशी महिला गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में पिछले आठ साल से अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला रुबीना खातून को गिरफ्तार किया है। रुबीना ने पीलीभीत निवासी संतोष दुबे के साथ दूसरी शादी भी की थी। पांच साल के बच्चे के साथ कई साल पहले उसने भारत में अवैध तरीके से प्रवेश किया था। हरकी पैड़ी पर वह रुबीना देवी बनकर श्रद्धालुओं के सिर पर चंदन लगाती थी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार रुबीना के पास दो फर्जी आधार कार्ड भी मिले हैं। वह अभी भी अपने माता-पिता व अन्य परिजनों से संपर्क में थी। फिलहाल रुबीना और उसके पति संतोष दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, महिला के नाबालिग बेटे को भी कस्टडी में ले लिया गया है। पूछताछ में रुबीना ने खुलासा किया कि वह अपने बेटे के साथ सन् 2017-18 में घुसपैठ कर भारत आई थी। तब से हरिद्वार में ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रह रही थी और हरकी पैड़ी क्षेत्र में अपने पति संतोष दुबे के साथ तिलक चंदन लगाने का काम करती थी। दोनों पर्यटकों को तिलक चंदन लगाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां भी रुबीना खातून और उसके पति संतोष दुबे से पूछताछ करने में जुट गई हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न