बैंक अफसर पति समेत अन्य बैंक अधिकारी व कर्मियों ने फर्जी हस्ताक्षर कर महिला के बैंक खाते से निकाली 52 हजार की नकदी
काशीपुर। एक महिला ने अपने बैंक अफसर पति समेत अन्य बैंक अधिकारी व कर्मियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी कर बैंक खाते से 51785 रुपये निकालने व खाता बंद करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बैंक अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर निवासी कोमल कालरा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उनका बचत खाता काशीपुर अर्बन को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड, सिंघान शाखा में था। जिसमें 51,785 रुपये जमा थे। उनके पति सावन मेहरोत्रा इसी बैंक में कार्यरत हैं।
आरोप लगाया है कि 4 फरवरी, 2023 को उनके पति ने बैंक के अन्य कर्मचारियों तत्कालीन शाखा प्रबंधक, क्लर्क शिवम चौधरी, अधिकारी मनोज चंद्र पांडे, क्लर्क देवराज सिंह के साथ मिलकर बैंक वाउचर पर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 40,000 और 11,785 रुपये की रकम दो बार निकाल ली। इतना ही नहीं, उनके फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर उनका बैंक खाता भी अवैध रूप से बंद कर दिया। जब उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला तो मामले में बैंक और पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि पति ने विवाह विच्छेद की याचिका दायर की है और वह जानबूझकर उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना चाहते हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी