सुयालबाड़ी के पास ढोकाने वॉटर फॉल में डूबने से युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सुयालबाड़ी के पास स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ढोकाने वॉटर फॉल में रविवार शाम करीब 6 बजे दिल्ली से घूमने आए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

मृतक की पहचान अजय आर्य पुत्र प्रकाश लाल आर्य उम्र 44 साल निवासी सिवाली चौबटिया (रानीखेत) के रूप में हुई। अजय अपने एक साथी के साथ दिल्ली नंबर की कार में ढोकाने वॉटर फॉल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वॉटर फॉल में नहाने के दौरान अजय अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। और डूब कर उसकी मृत्यु हो गयी।लोगों की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119